मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Nov-2024 03:08 PM
By First Bihar
SEOHAR: बिहार में त्योहारों के मौके पर शराब की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में शराब माफिया बिहार में शराब की खेप पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला शिवहर से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी अरेस्ट कर लिया है।
दरअसल, शिवहर पुलिस को खबर मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस टीम ने शराब को पकड़ने के लिए पिपराही थाना पुलिस और टाइगर पुलिस को लगाया गया था। पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा कला गांव के समीप रविवार की सुबह भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया है कि एक इंडिगो कार के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 25 कार्टून शराब बरामद गई है। शराब की कीमत लाखों रुपए आंकी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छठ महापर्व के दौरान शराब को खपाने की तैयारी थी लेकिन पुलिस ने माफिया के मनसूबों पर पानी फेर दिया।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा