सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
14-Nov-2024 11:29 AM
By First Bihar
MUNGER: बंगाल एसटीएफ और पटना एसटीएफ के सहयोग से मुंगेर की असरगंज पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। लेथ मशीन और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ 6 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है।
दरअसल, राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के मुंगेर अवैध हथियारों की मंडी के नाम से जाना जाता है। पुलिस के लाख कोशिशों के बावजूद हथियार निर्माता और तस्कर इस अवैध कारोबार से तौबा नहीं कर रहे हैं। ताजा मामले में बंगाल एसटीएफ और बिहार एसटीएफ की टीम ने असरगंज पुलिस की मदद से असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर वासा में जब सूर्य प्रकाश उर्फ छोटू के यहां छापेमारी की तो पुलिस भी वहां देख दंग रह हैं।
घर के अंदर ही सात फीट गहरा टंकी नुमा तहखाना बनाकर उसमें हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के ढेरों उपकरण के साथ गृह स्वामी सूर्य प्रकाश समेत पांच हथियार निर्माताओं को हथियार बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चार हथियार तस्कर हथियारों का गढ़ माने जाने वाला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह के रहने वाले हैं। तारापुर थाना क्षेत्र के मिल्की खानपुर में अवैध हथियारों का कारखाना संचालित किया जा रहा था।
तारापुर डीएसपी ने खुलासा करते बताया कि मिल्की में पिस्टल के बॉडी की कटिंग की जा रही थी तो वहीं उस कटिंग पिस्टल के बॉडी को फिनिशिंग रहमतपुर में किया जा रहा था और इस पूरे सिंडिकेट के द्वारा बिहार और बंगाल ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में हथियारों की सप्लाई दी जा रही थी। पुलिस अब इसके आगे के सप्लाई चैन को खंगाल रही है।