मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Nov-2024 09:32 PM
By First Bihar
BETTIAH: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से निकलकर आ रही है जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। मृतका की मां ने पति और बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से सभी घर छोड़कर फरार हो गये हैं। बेटी की लाश का भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में लगी है।
बेतिया में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई है। वही साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया गया है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के सिसवा सरेया पंचायत की है। मृतका की पहचान मलाही टोला निवासी अवधेश चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी रीमा देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतका के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका की मां श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुजहा पटजीरवा निवासी गिरजा देवी ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उन्होंने बेटी की शादी सिसवा सरेया के अवधेश चौधरी से हिन्दु रिति रिवाज के अनुसार किया था। शादी के बाद से ही दामाद और बेटी के ससुरालवाले और दहेज की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर उनकी बेटी को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि कई बार बेटी की पिटाई कर घायल कर दिया गया था। बीते शुक्रवार के रात करीब 11:00 बजे 8 लोगों ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया। बैरिया थानाअध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका के मां के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने दावा किया है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहुत जल्द सभी सलाखों के पीछे होंगे।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट