ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: फिल्मी अंदाज में हत्या के आरोपी को किडनैप करने की कोशिश, 7 बदमाशों ने कोर्ट से उठाया, ऐसे बची जान

28-Aug-2023 03:46 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD: जहानाबाद में बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में हत्या के एक आरोपी को अगवा करने की कोशिश की है। वकील के चेंबर में घुसे 7 बदमाशों ने शख्स को हथियार के बल पर लेकर जा रहे थे, तभी वहां खड़े नगर थाना के दारोगा ने जान पर खेलकर हत्या के आरोपी शख्स को बदमाशों के चंगुल से बचा लिया वहीं एक बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना जहानाबाद सिविल कोर्ट परिसर की है।


दरअसल, बीते 15 जुलाई को हुलासगंज थाना क्षेत्र के खुदौरी निवासी संतोष शर्मा की बेनीपुर में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सुधीर शर्मा के साथ ही पांच अन्य लोगों के ऊपर लगा था। सुधीर शर्मा सरेंडर करने के लिए जहानाबाद कोर्ट पहुंचा था। लंच ब्रेक के बाद सुधीर शर्मा की पेशी सीजेएम के कोर्ट में होनी थी। कोर्ट में जाने से लिए सुधीर अपने वकील के चेंबर में बैठा था, तभी पांच नकाबपोश के साथ सुधीर के गांव के ही रहने वाले दो लोग वकील के चेंबर में पहुंचे।


इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते सातों लोगों ने सुधीर शर्मा को हथियार के बल पर अपने साथ लेकर जाने लगे। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई है। टाउन थाने के दारोगा राजेश कुमार किसी काम से कोर्ट आए थे। दारोगा की नजर जैसे ही बदमाशों पर पड़ी वे उनसे भिड़ गए और सरेंडर करने आए सुधीर को बदमाशों से बचा लिया। इस दौरान दो बदमाश दारोगा राजेश कुमार के गिरफ्त में आए लेकिन एक चकमा देकर फरार हो गया जबकि दूसरे को उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। दारोगा की इस दिलेरी की खूब सराहना हो रही है।


news image


news image