Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
01-Jun-2020 08:43 PM
PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 73 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 3945 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आज के दूसरे अपडेट के मुताबिक गोपालगंज से तीन, सीवान से एक, सारण से तीन, पटना के कंकड़बाग समेत दो मामले, पूर्वी चंपारण से छह, जहानाबाद से दो, रोहतास से दो, भागलपुर से एक, मधुबनी से पांच, कटिहार से 10, खगड़िया से 12 और सुपौल से 9 मामले सामने आए हैं.



इससे पहले आज जारी स्वास्थ्य विभाग के पहले अपडेट में 65 नए मरीज मिले थे। पहले अपडेट के मुताबिक पटना से 2, किशनगंज से 4, जहानाबाद से एक, नवादा से 4, वैशाली से 2, गया से 4, भागलपुर से 5, सीवान से 8, समस्तीपुर से 3, बांका से 5, जमुई से 2, अररिया से 5, दरभंगा से 14, कटिहार से 5, नालंदा से एक नया मामला सामने आया था.
बिहार में अब तक 23 की मौत
बिहार में अब तक कुल 1520 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 23 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बेगूसराय और खगड़िया के रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई है. इसके साथ ही खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में पटना, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अभी भी कुल 2329 केस एक्टिव हैं.