ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में मिले कोरोना के 3906 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 94459

बिहार में मिले कोरोना के 3906 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 94459

13-Aug-2020 01:22 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 3906 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94459 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में 3906 और नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. इसके अलावा बीते दिन 9 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत भी हो गयी. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94459 और मृतकों की संख्या बढ़कर 474 हो गयी है.




वहीं, राज्य में अबतक 60068 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हुए. कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर में दूसरे दिन भी एक फीसदी की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 66.33 फीसदी हो गई है. राज्य में अभी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 33916 है.


उधर दूसरी ओर, सीमांचल के अररिया  मंडल कारा में 224 कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसके बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है. जेल में कोरोना टेस्ट कराया जा रहा था, जिसमें मंगलवार और बुधवार को 706 में से 600 बंदियों की जांच की गई.


मंगलवार को हुए जांच में 42 और  बुधवार के 182 संक्रमित पाये गये. जेलर प्रमोद दास ने बताया कि अररिया मंडल कारा में 706 बंदी रह रहे हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए नए पुरुष बंदियों को पूर्णिया और महिला बंदियों को दलसिंहसराय जेल भेज दिया जा रहा है. वहीं जेल में संक्रमित पाए गए बंदियों की संख्या की बाबत सिविल सर्जन डा एमएमपी सिंह ने बताया कि बुधवार को जांच में 182 बंदी कोरोना संक्रमित मिले. जबकि एक दिन पहले हुई जांच में 42 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी.


news image