ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में मिले कोरोना के 2187 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 104093...

बिहार में मिले कोरोना के 2187 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 104093

16-Aug-2020 01:23 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2187 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 104093 हो गई है. बिहार में फिलहाल 35056 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सर्वाधिक 255 संक्रमित मिले हैं. औरंगाबाद में 113, भागलपुर में 177, मधुबनी में 127, अररिया में 19, अरवल में 21, बाँका में 19, बेगूसराय में 54, भोजपुर में 52, बक्सर में 46, दरभंगा में 35, पूर्वी चंपारण में 96, गया में 15, गोपालगंज में 71, जमुई में 28, जहानाबाद में 28, कैमूर में 6, कटिहार में 13, खगड़िया में 30, किशनगंज में 13, लखीसराय में 36, मधेपुरा में 35, मुंगेर में 50, मुजफ्फरपुर में 97, नालंदा में 90, नवादा में 18, पूर्णिया में 82, रोहतास में 35, सहरसा में 97, समस्तीपुर में 37, सारण में 74, शेखपुरा में 33, शिवहर में 7, सीतामढ़ी में 78, सीवान में 28, सुपौल में 34, वैशाली में 57 और पश्चिमी चंपारण में 81 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 515 हो गई है. रविवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2187 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 104093 हो गया है.


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,13,498 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1612250 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 68675 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 67.39 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 36,237 एक्टिव केस मौजूद हैं.


news image