BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
11-Feb-2022 08:17 AM
PATNA : बिहार में कोरोना के नए मरीजों का मिलना कम हो गया है, लेकिन संक्रमण के कारण मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को राज्य स्तर पर जारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण से एक मौत की बात कही गई है। हालांकि, पटना के ही अलग-अलग अस्पतालों में गुरुवार को तीन मरीजों की मौत हुई है।
पटना के कोविड डेडीकेटेड अस्पताल एम्स में राजधानी के मीठापुर निवासी समेत दो और पीएमसीएच में एक कोरोना संक्रमित की गुरुवार को मौत हो गई। वहीं 5182 आशंकितों की जांच में 58 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पटना में जनवरी से अबतक 50 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते 24 घंटे में 247 नए संक्रमित मिले हैं। गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार सात जिले खगडिय़ा, किशनगंज, बांका, कैमूर, लखीसराय, नवादा और शेखपुरा में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला। वहीं पटना में सबसे अधिक 58 केस मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार से गुरुवार के बीच कोविड के कुल 1,50,072 सैंपल की जांच की गई। जिसमें पटना में 58, पूर्णिया में 25, जबकि बेगूसराय, मधेपुरा, सुपौल व पश्चिम चंपारण जिले में 12-12 नए संक्रमित मिले हैं। अन्य राज्य के तीन लोगों की रिपोर्ट भी जांच में पाजिटिव पाई गई है।
