हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Jan-2022 07:50 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहरें धीरे-धीरे काबू में आते ही दिख रही है। राज्य में आज कुल 3009 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। राजधानी पटना में आज एक बार फिर से मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है। पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 697 नए मरीजों की पहचान की गई है। पटना में संक्रमण की दर 12.07 पाई गई है। पटना के अलावे समस्तीपुर में 222 में संक्रमित पाए गए हैं जबकि पूर्णिया में 118 मुजफ्फरपुर में 117 नए मरीजों की पहचान हुई है।
अन्य जिलों की बात करें तो अररिया में आज कुल 54 नए मरीजों की पहचान हुई है। अरवल जिले में 29, औरंगाबाद में 60, बांका में 32, बेगूसराय में 83, भागलपुर में 77, भोजपुर में 77, बक्सर में 48, दरभंगा में 89, पूर्वी चंपारण में 67, गया में 58, गोपालगंज में 61, जमुई में 52, जहानाबाद में 13 नए मरीजों की पहचान की गई है। इसके अलावा कैमूर जिले में 34, कटिहार में 34, खगड़िया में 9, किशनगंज में 28, लखीसराय में 36, मधेपुरा में 126, मधुबनी में 51, मुंगेर में 88 नए मरीज मिले हैं।
अन्य जिलों की बात करें तो मुजफ्फरपुर में 117, नालंदा में 27, नवादा में 14, रोहतास में 46, सहरसा में 68, सारण में 101, शेखपुरा में 16, शिवहर में 22, सीतामढ़ी में 46, सिवान में 54, सुपौल में 27, वैशाली में 102 और पश्चिम चंपारण में 97 नए मरीज मिले हैं। राज्य के अंदर पिछले 24 घंटे में कुल 152728 लोगों की कोरोना जांच की गयी।