ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / बिहार में फिर मिले 104 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 4049

बिहार में फिर मिले 104 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 4049

02-Jun-2020 01:53 PM

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 104 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4049 हो गई है. बिहार के पटना, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा आंकड़े के मुताबिक 104 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 4049 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना जिले से 6, भागलपुर से 7, खगड़िया से 3, पूर्णिया से 19, गया से 3, सुपौल से 2, बक्सर से एक, सारण से 2, बेगूसराय से एक, गोपालगंज से 2, मुंगेर से एक, शिवहर से एक, अररिया से 12, किशनगंज से 4, मधेपुरा से 8, शेखपुरा से 6, लखीसराय से 18, समस्तीपुर से 6, जमुई से एक और बेगूसराय जिले से एक मामला सामने आया है. 


बिहार में अब तक 23 की मौत
बिहार में अब तक कुल 1741 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 23 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में पटना, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अभी भी कुल 2 हजार से ज्यादा केस  एक्टिव हैं.


news image

news image

news image

news image