देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
18-May-2020 02:06 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 37 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1363 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य के 6 जिलों से 37 नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के द्वारा जारी आज के दूसरे अपडेट में नालंदा जिला से 5, बेगूसराय से 14, पूर्णिया से 1, नवादा से 1, मुंगेर से 7 और गोपालगंज से 9 नये मामले सामने आए हैं.
स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अबतक 1363 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 8 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में 499 लोग ठीक भी हुए हैं. बिहार में अब कोरोना के 856 एक्टिव केस हो गए हैं.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर एक डाटा जारी किया गया है. इस आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 651 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के चलने से भारी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक 11800 प्रवासी मजदूरों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. जिसमें 651 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. यानि 5.51 प्रतिशत प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. 7646 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली है. जबकि अभी भी 3463 प्रवासियों की रिपोर्ट पेंडिंग है.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले 218 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बंगाल से 33, महाराष्ट्र से 141, हरियाणा से 36, गुजरात से 139, छत्तीसगढ़ से 3, मध्य प्रदेश से 5, चंडीगढ़ से 2, राजस्थान से 16, तमिलनाडु से 2, झारखंड से 3, उत्तर प्रदेश से 21, कर्नाटक से 6, पंजाब से 3, केरल से 4, तेलंगाना से आने वाले 6 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 13 लोग ऐसे शामिल हैं, जिनके लोकेशन का पता नहीं चला है.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अब तक 48488 कोरोना टेस्ट हुए हैं. जिसमें 1363 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 651 प्रवासी मजदूरों के आंकड़े के मुताबिक बिहार में कोरोना मरीजों का 49.09 प्रतिशत सिर्फ इसी से जुड़े हैं. बता दें कि 13 मई को मुंबई से खगड़िया आये एक मरीज की मौत शनिवार को हो गई थी.

