Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
31-May-2020 08:34 PM
PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 131 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 3807 हो गई है. बिहार के पटना, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पटना से 7, भागलपुर से 21, सारण से 7, जमुई से एक, मुजफ्फरपुर से 10, शेखपुरा से एक, कैमूर से एक, सीतामढ़ी से एक, सुपौल से 13, जहानाबाद से 13, अरवल से 3, सहरसा से 3, मधेपुरा से 17, किशनगंज से 14, बेगूसराय से 14, बक्सर से एक, औरंगाबाद से 6, नवादा से एक और सीतामढ़ी से 2 नए मामले सामने आये हैं.
बिहार में अब तक 23 की मौत
बिहार में अब तक कुल 1520 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 23 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बेगूसराय और खगड़िया के रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई है. इसके साथ ही खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में पटना, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अभी भी कुल 2077 केस एक्टिव हैं.
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक सैकड़ों नए मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिससे कारण कोरोना पॉजिटिव मजदूरों की संख्या 3807 हो गई है. राज्य सरकार ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटे के भीतर सैकड़ों प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक महाराष्ट्र से आने वाले सबसे ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इससे पहले दिल्ली से आने वाले सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले थे. राज्य सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र से आने वाले 648, दिल्ली से आने वाले 559, गुजरात से आने वाले 377 और हरियाणा से आने वाले 220 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.
विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश से आने वाले 134, राजस्थान से आने वाले 125, पश्चिम बंगाल से आने वाले 106, तेलंगाना से आने वाले 104, पंजाब से आने वाले 80, कर्नाटक से आने वाले 52, तमिलनाडु से आने वाले 35, मध्य प्रदेश से आने वाले 29, आंध्र प्रदेश से आने वाले 26, झारखंड से आने वाले 17, चंडीगढ़ से से आने वाले 15, छत्तीसगढ़ से आने वाले 15, उड़ीसा से आने वाले 14, उत्तराखंड से आने वाले 4, हिमाचल प्रदेश से आने वाले 3, केरल से आने वाले 3, दादर और नागर हवेली से आने वाले 1, जम्मू और कश्मीर से आने वाले 1 और अरुणाचल प्रदेश से आने वाले 1 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.



