Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब
15-Apr-2021 08:26 PM
PATNA : बिहार में दिनों दिन स्थिति बद से बदतर होते जा रही है. कोरोना महामारी का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 6133 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है, जिससे राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 29 हजार से ज्यादा हो गई है. जबकि हर घंटे एक कोरोना मरीज की मौत हो गई है, जिससे हाहाकार मचा हुआ है.
गुरुवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे भीतर 6133 नए मरीज सामने आये हैं. इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने के बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 29 हजार 78 हो गई है. इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सावधान बरतने की जरूरत है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 1 लाख 1 हजार 236 लोगों की कोरोना जांच हुई है. सूबे में अबतक कुल 2 लाख 70 हजार 550 मरीज ठीक हुए हैं. जिसके कारण बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 89.79 प्रतिशत हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई है. यानि कि बिहार में हर एक घंटे में एक व्यक्ति की लाश गिर रही है. गुरूवार को राजधानी पटना में सर्वाधिक 2105 नए मामले सामने आये हैं. औरंगाबाद में 165, बेगूसराय में 174, भागलपुर में 601, भोजपुर में 83, गया में 431, गोपालगंज में 77, जहानाबाद में 131, कटिहार में 81, मुजफ्फरपुर में 265, सहरसा में 112, समस्तीपुर में 55 और सारण में 171 नए संक्रमित मिले हैं.
गुरूवार को बिहार में नाइट कर्फ्यू लगाने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि 17 अप्रैल को राज्यपाल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होनी है. उस बैठक में जो भी सुझाव आएंगे, उसके बाद आगे क्या करना है, इस पर निर्णय लिया जाएगा. फिलहाल हम लोग एक एक चीज पर नजर रखे हुए हैं. जो भी बाहर से आ रहे हैं, उनका जांच करा रहे हैं. प्रतिदिन कोरोना की जांच को एक लाख से भी अधिक बढ़ाना है. जितना अधिक जांच होगा उससे इसके फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी.
यहां देखिये सभी जिलों का आंकड़ा -

उधर बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण पर गहरी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण जिस तरह से बढ़ रहा है उससे मन में भय है. क्या आम और क्या खास, सभी लोग बुरी तरह से भयाक्रांत हैं. इस महामारी में सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं बैठ सकते हैं. इसके लिए सामाजि-राजनीतिक कार्यकर्ताओ को भी आगे आना होगा. स्पीकर ने बिहार के विधायकों से भी मदद की अपील की है.
#COVIDー19 Updates Bihar:
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) April 15, 2021
(शाम 4 बजे तक)
➡️विगत 24 घंटे में कुल 101236🧪 सैम्पल की जांच हुई है।
➡️अबतक कुल 2,70,550 मरीज ठीक हुए हैं।
➡️ वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 29078 है।
➡️बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 89.79 है।#BiharHealthDept #COVID19 pic.twitter.com/jwBYgSh2lS