ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / बिहार में मिले 53 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 4326

बिहार में मिले 53 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 4326

03-Jun-2020 08:11 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 53 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4326 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 26 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 53 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4326 हो गया है. 


नवादा में पहली मौत
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इलाज के दौरान इस मरीज की मौत हुई है. विभाग ने बताया कि नवादा के रहने वाले एक व्यक्तियों की मौत हुई है. नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि कोरोना से एक वयक्ति की मौत हुई है. जिले में कोरोना से यह पहली मौत हुई है.


हरियाणा से आया था युवक
नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि मृतक व्यक्ति नवादा जिले के वारसलीगंज इलाके का रहने वाला है. जमुआवा गांव के रहने वाले 35 साल के युवक की मौत कोरोना से हुई है. उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पहले यह शख्स हरियाणा से लौटा था. तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने पावापुरी स्थित विम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी. मौत के बाद ही इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.


बिहार में अब तक 26 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक नवादा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 26 हो गया है. खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


news image


news image


news image