ब्रेकिंग न्यूज़

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Home / news / बिहार: कोरोना के बढ़ते रफ्तार के बीच पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा.....

बिहार: कोरोना के बढ़ते रफ्तार के बीच पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा.. लॉकडाउन का करेंगे विरोध

04-Jan-2022 02:26 PM

PATNA : बिहार में फिर से लॉकडाउन लगने की आशंकाओं के बीच जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कोरोना नियंत्रण के नाम पर यदि बिहार में लॉकडाउन लगाया गया तो जन अधिकार पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए अगर आम जनता पर लॉक डाउन थोपने का प्रयास करेगी तो पार्टी इसके खिलाफ़ आंदोलन करेगी. 


लॉक डाउन ने आम आदमी के जीवन को तहस नहस कर दिया हैं. कोरोना से ज्यादा लोग भूख और गरीबी से मर रहे हैं. पप्पू यादव  ने कहा कि लॉकडाउन कोरोना का हल नहीं है.दिन में रैली और रात में लॉक डाउन ये सब नहीं चलेगा. पाप्पू यादव ने कहा कि कोरोना के नाम पर देश में छुट्टी और लूट दोनों मची हुई हैं. कोरोना हमेशा बजट सत्र के पहले आता है और मार्च लूट के बाद खत्म हो जाता हैं. ओमीक्रोन वायरस में मारक क्षमता बहुत कम हैं. इस कारण हमें ज्यादा हाय तौबा मचाने की जरूरत नहीं हैं.


जाप सुप्रीमो ने कहा कि हमें कोरोना को चैलेंज के रूप लेने की जरूरत हैं. इससे डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका और अखबार सब मिलकर भय का वातावरण तैयार कर रही हैं जो सही नहीं हैं. पप्पू यादव ने कहा कि कोरोनावायरस का भय फैलाने के लिए राजनीतिक पार्टियों का एक सुनियोजित प्लान है. केंद्र से पैसे के आवंटन का समय आ गया है ऐसे में कोरोना का भय फैला कर पैसे की लूट शुरू होने वाली है. बच्चों में वैक्सीन को लेकर भी उन्होंने कहा कि 3 साल पहले ही बच्चों में संक्रमण फैलने का दावा करने वाले कोई भगवान नहीं है.


पप्पू यादव ने साफ कहा कि मंदिर ,मस्जिद, गुरुद्वारे, ट्रेन की भीड़ आज वर्तमान समय में होने वाले राजनीतिक पार्टी की रैलियों में कोरोना आखिर क्यों नहीं होता है? यह सब पैसे की लूट मेडिकल माफियाओं का फैला हुआ जाल है. प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, अरुण सिंह और राजू दानवीर मौजूद थे.