ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / बिहार में फिर मिले 29 कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1392

बिहार में फिर मिले 29 कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1392

18-May-2020 03:43 PM

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 29 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1392 हो गई है. 


कोरोना पॉजिटिव 29 नए मामले चार जिलों से सामने आए हैं. इनमें सबसे ज्यादा गोपालगंज से 22 केस हैं, जबकि भागलपुर से 4, अरवल से दो और कटिहार से एक मामला सामने आया है.


स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जो जानकारी साझा की है. उसके मुताबिक 29 नए मामलों में से 4 महिलाएं हैं, जबकि बाकी 25 पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनमें सबसे कम उम्र 17 साल के एक युवक की है, जो गोपालगंज के मांझा का रहने वाला है. नए मरीजों में सबसे उम्रदराज 57 साल की एक महिला भागलपुर के नवगछिया की रहने वाली है.


गोपालगंज सदर इलाके से 12 नए केस आए हैं, जबकि 10 नए केस गोपालगंज के मांझा से हैं. इसके अलावे भागलपुर के नाथनगर से एक और नवगछिया से तीन के सामने हैं. कटिहार के आजमनगर से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जबकि अरवल के मथिया से 2 मरीजों की पुष्टि हुई है.


news image