ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका

बिहार कांग्रेस पर कोरोना का साया, पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द

बिहार कांग्रेस पर कोरोना का साया, पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द

05-Apr-2021 07:00 AM

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर और राज्य में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले पार्टी के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यह फैसला किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि किसानों के समर्थन में 5 अप्रैल को होने वाली राज्यव्यापी प्रखंड स्तरीय धरना समेत अन्य सभी कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित रहेंगे। 


बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिहार से दिल्ली लौटते ही भक्त चरण दास संक्रमित पाए गए। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौर के मुताबिक रविवार को कोरोना कि बढ़ते खतरों के मामलों और राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला किया गया है। 


राजेश राठौर के मुताबिक पार्टी की तरफ से कोरोना वायरस खतरों के मद्देनजर राज्य सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से की गई है। पार्टी नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि महामारी के इस दौर में दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दलों को आम जनता के साथ सरकार का सहयोग करना चाहिए। बिहार कांग्रेस पर कोरोना का साया है। पार्टी के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष दोनों संक्रमित हैं और ऐसे में पार्टी और नहीं चाहती कि कोरोना का दायरा उसके अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं तक पहुंचे।