ब्रेकिंग न्यूज़

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Home / news / बिहार : कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने पप्पू देव के परिजनों से की...

बिहार : कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने पप्पू देव के परिजनों से की मुलाकात, बोले.. सीबीआई से कराई जाए मौत की जांच

04-Jan-2022 03:32 PM

DESK : कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने पप्पू देव के परिजनों से मुलाकात की है. अखिलेश सिंह ने पप्पू देव की मौत मामले पर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो चुका है कि पप्पू देव की हत्या पुलिस ने पीट पीट कर की है. उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में या फिर सीबीआई से जांच कराई जाए. 


उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई अधिकारी इस हत्या में शामिल हो या उस अधिकारी को उपर से किसी का संरक्षण प्राप्त हो उसपर भी कार्रवाई होनी चाहिए. इस मामले को संसद में भी उठाया जाएगा. जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट में पीआईएल दर्ज कराएंगे. उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में पप्पू देव कांग्रेस का टिकट मांगने मेरे पास आये थे. वहीं बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार को कभी भी विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने वाला.


आपको बता दें कि पुलिस कस्टडी में पप्पू देव की मौत के बाद उनके समर्थकों में बहुत ही आक्रोश है. उनके समर्थक इसे हत्या करार दे रहे हैं. आपको बता दें कि पप्पू देव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भी उनके शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान पाए गए थें. ऐसे में इसकी सीबीआई जांच की मांग को लेकर उनके समर्थक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.