ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार: कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा समेत 7 लोगों को एक...

बिहार: कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा समेत 7 लोगों को एक साल की जेल, कोर्ट ने इस मामले में सुनाई सजा

05-Jan-2023 10:27 AM

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से है, जहां एम-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा समेत सात लोगों को एक साल की सजा सुनाई है। कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा समेत सात लोगों पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान चुनाव कार्य में बाधा डालने का आरोप है। बुधवार को MP-MLA कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह की कोर्ट ने सभी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।


विशेष जज ने सजा सुनाने के बाद कांग्रेस विधायक समेत सभी सात अभियुक्तों को प्रोविजनल बेल दे दी। इस दौरान कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा समेत सभी सात अभियुक्त कोर्ट में मौजूद रहे। जिन सात लोगों को कोर्ट ने दोषी पाया है उनमें कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के अलावा मो.रियाजउल्ला अंसारी, मो.शफकतउल्ला, मो. नियाजउल्ला उर्फ आजाद, मो. मंजरउद्दीन उर्फ चुन्ना, मो. नियाजउद्दीन और मो. इरफान खान उर्फ सिंटू शामिल हैं।


विशेष न्यायाधीश ने धारा 341 में 15 दिन और धारा 353 के तहत एक-एक साल की सजा और एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। उक्त सजा में डिफाल्ट होने पर विधायक समेत अन्य अभियुक्तों को तीन हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में सजा बाद बांड भराने की कवायद पूरी कर मुक्त कर दिया गया।


बता दें कि तीन नवंबर 2020 को विधानसभा चुनाव के दौरान भीखनपुर के पास चलंत मतदान केंद्र के दंडाधिकारी, पुलिस पार्टी को नगर विधायक और तब प्रत्याशी रहे अजीत शर्मा ने अपने समर्थकों को साथ घेराबंदी कर ली थी। इस मामले में दंडाधिकारी बाल्मीकि कुमार ने अजीत शर्मा समेत कई अज्ञात के विरुद्ध इशाकचक थाने में केसदर्जकरायाथा।