गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
29-Jul-2022 11:32 AM
GOPALGANJ : गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित एनएच 27 की है। दोनों भाई कोचिंग से पढ़ाई करने के बाद घर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने NH27 को घंटों जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
मृतकों की पहचान सोनबरसा गांव निवासी 8 वर्षीय राहुल कुमार और 9 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह दोनों चचेरे भाई कोचिंग में पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान NH27 पर तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों एनएच को जाम कर दिया। जाम के कारण एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को अंजाम देकर फरार हुए वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।