पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
19-Jan-2020 12:21 PM
PATNA: गांधी मैदान में मानव श्रृंखला का आयोजन करने के लिए जल पुरूष के नाम से फेमस राजेंद्र सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को सम्मानित किया. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोग पर्यावरण को लेकर चिंतित हैं.
जल है तो जीवन है
सीएम नीतीश ने कहा कि जल जीवन हरियाली का मतलब है कि जल के बाद हरियाली और जीवन है. तभी जीवन संरक्षित है. इसके लिए कार्य योजना बनाई गई है. मिशन के तहत इसका काम हो रहा है. यात्रा के दौरान देखा की इसको लेकर मनोबल था. पर्यावरण को लेकर बिहार के लोग चिंतित हैं. इसलिए यह मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है.
बिहार के सभी जिले रहे लिंक
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी मैदान में बिहार के नक्शा के हिसाब से गांधी मैदान में लोग खड़े हुए थे. चारों दिशाओं से यह श्रृंखला निकली और पूरे बिहार से जुड़ा. बिहार के हर जिला एक दूसरे से लिंक रहे हैं. चार बजे बिहार के मुख्य सचिव के पास आकंडा आ जाएगा. वह इसके बारे में बताएंगे कि कितने लोग शामिल होंगे. उम्मीद है कि टारगेट से अधिक लोग इस मानव श्रृंखला में लोग शामिल हुए हैं.
राजेंद्र सिंह से करते हैं चर्चा
सीएम नीतीश ने कहा कि जल पुरूष राजेंद्र सिंह भी शामिल हो रहे हैं. जब भी चर्चा करनी होती है उनसे सलाह भी लेते हैं. बिहार के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इनसे सलाह लेते हैं. यूएनए के कंटी हेड भी शामिल हुए हैं. नीतीश कुमार ने उनको बधाई दी.