ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : चुनावी रंजिश में पुजारी की हत्या, जानिए क्या है वजह

12-Dec-2021 05:49 PM

By Ranjan Kumar

ROHTAS : खबर रोहतास जिला के सासाराम से आ रही है जहां बघैला में अपराधियों ने सियावक गांव में चुनावी रंजिश में बिजली पंडित नामक एक पुजारी की हत्या कर दी है. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है. हत्या का आरोप पंचायत चुनाव में पराजित हुए मुखिया प्रत्याशी मुन्ना सिंह पर लगा है. बताया जा रहा है कि उसने 60 वर्षीय बिजली पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी है. 


आरोप है कि पंचायत चुनाव में पुजारी बिजली पंडित ने एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था. उसी समय धमकी दी गई थी कि अगर चुनाव हार गए तो अंजाम भुगतना पड़ेगा. परिजनों ने बताया कि उस समय धमकी को हल्के में ली गई गई थी. लेकिन चुनाव हारने के बाद पराजित प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया तथा गांव के महावीरी मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी.


चुनावी रंजिश में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से बिजली पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए बिक्रमगंज के निजी क्लीनिक ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. बाद में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया. चिकित्सक ने भी गोली लगने से मौत की बात कही है.