ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार चुनाव में बाहुबलियों की बल्ले-बल्ले, ये पांच दबंग बने विधायक-किसी को नहीं...

बिहार चुनाव में बाहुबलियों की बल्ले-बल्ले, ये पांच दबंग बने विधायक-किसी को नहीं मिली टक्कर

11-Nov-2020 09:46 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है. इस बार लड़ाई बड़ी और कड़ी थी, मगर कांटे की टक्कर में जीत आखिरकार एनडीए की हुई है. लेकिन इस बार भी कई बाहुबलियों को जीत मिली है. 

बिहार के जिन बाहुबलियों को इस बार के चुनाव में जीत मिली है उनमें अनंत सिंह जैसे दिग्गज  से लेकर रितलाल यादव जैसे बाहुबली शामिल हैं.  इन बाहुबलियों  को चुनाव में इनके विरोधियों ने टक्कर नहीं दी. 

1.बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से अपने प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त देकर चुनाव जितने वाले दिग्गज बाहुबलियों में से एक अनंत सिंह हैं. अनंत सिंह ने पांचवीं बार मोकामा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जेडीयू के राजीव लोचन को  35757 मतों से हराया है.

2. दानापुर से रीतलाल यादव ने भी बड़ी जीत दर्ज की है.  राजद के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ने वाले रीतलाल यादव ने बीजेपी की आशा सिन्हा को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. 

3.गया के बेलागंज सीट से राजद की टिकट पर बाहुबली सुरेंद्र यादव ने भी जीत का परचम लहराया है. सुरेंद्र यादव ने जदयू के अभय कुशवाहा को 23516 वोटों से हराया है. 

4. बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले चौथे बाहुबली नेता जेडीयू के अमरेंद्र पांडेय हैं. अमरेंद्र सिंह ने गोपालगंज की कुचायकोट सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय को 17 हजार से अधिक वोटों से हराया है. 

5. लखीसराय जिला की सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से एक और बाहुबली  प्रहलाद यादव ने भी जीत का परचम लहराया है. राजद उम्मीदवार प्रह्लाद यादव ने जदयू के  रामानंद मंडल को 9371 मतों के हराया है.