मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
25-Sep-2020 07:09 PM
PATNA : कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का नीतीश कुमार ने स्वागत किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव आयोग के फैसले और चुनावी कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में इससे बेहतर चुनावी कार्यक्रम नहीं हो सकता था.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में चुनाव के लिए उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड पूरी तरह से तैयार है. राज्य के विकास के लिए अब तक उनकी पार्टी और सरकार ने जो काम किया है, वह जनता के सामने हैं और आगे भी बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए सात निश्चय के वादे को पूरा करने पर संतोष जताया है. नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय की योजना को लेकर हमने जनता से जो वादा किया था, उसको जमीन पर उतारा है. लगातार सात निश्चय की योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है और राज्य के कोने-कोने तक के इस योजना का लाभ लोगों को मिला है.
सीएम नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि अबकी बार सरकार बनी तो सात निश्चय पार्ट-2 पर काम होगा. हम जो काम कर रहे हैं, उसका फीडबैक लोगों से लिया जा सकता है. लोगों की इच्छा होती है कि और काम होना चाहिए. हमारे काम का आकलन करने की कोशिश कीजिये.
जब मैंने पहले 7 निश्चय प्लान किया है, तो मुझे लगा है कि अब एक दूसरे सात निश्चय की जरूरत है. सक्षम बिहार स्वाबलंबी बिहार के लिए सात निश्चय पार्ट 2 जरूरी है. युवा शक्ति बिहार में जरूरी है. हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती लेकिन बिहार के युवाओं को ऐसी ट्रेनिंग दी जानी चाहिए. जिससे उनको काम मिल सके. संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई होगी.