मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
14-Oct-2020 05:26 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी. तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के लिए जारी 35 प्रत्याशियों की सूची में बीजेपी ने तीन सीटिंग विधायकों को बेटिकट कर दिया है. वहीं दो दिन पहले मंत्री विनोद कुमार सिंह की पत्नी निशा सिंह को टिकट दे दिया गया है.
तीन विधायक बेटिकट
बीजेपी की आखिरी सूची में तीन सीटिंग विधायक बेटिकट कर दिये गये हैं. बगहा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक राघव शरण पांडेय का टिकट काट दिया गया है. वहां से श्रीराम सिंह को टिकट दिया गया है. वहीं, रक्सौल के विधायक अजय कुमार सिंह को भी बेटिकट कर दिया गया है. उनकी जगह प्रमोद सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा सीतामढ़ी के बथनाहा से विधायक दिनकर राम को भी इस दफे उम्मीदवार नहीं बनाया गया है. उनकी जगह अनिल राम को टिकट दिया गया है.
दिवंगत मंत्री की पत्नी को टिकट
प्राणपुर से बीजेपी विधायक और राज्य सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह की तीन दिन पहले मौत हो गयी थी. बीजेपी ने उस सीट से उनकी विधवा निशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने पहले ही संकेत दे दिये थे कि स्व. विनोद सिंह की जगह उनकी पत्नी को टिकट दिया जायेगा.
पुराने चेहरे पर भरोसा
बीजेपी ने अपनी तीसरी सूची में ढेर सारे ऐसे पुराने चेहरों पर दांव लगाया है जो पिछले चुनाव में हार गये थे. मधुबनी के बेनीपट्टी से पिछला चुनाव हारे मंत्री विनोद नारायण झा को फिर से टिकट मिला है. वहीं, खजौली से 2015 में हारने वाले अरूण शंकर प्रसाद पर दुबारा भरोसा जताया गया है. बीजेपी ने बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर, औराई से रामसूरत राय, सहरसा से आलोक रंजन झा, ढ़ाका से पवन जायसवाल, रीगा से मोतीलाल प्रसाद जैसे कई उम्मीदवारों को भी इस बार भी टिकट दिया है जो पहले चुनाव हार चुके हैं.