ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : चोरी की बड़ी वारदात से हड़कंप, ATM काट शोतिर चोरों ने चुरा लिए 25 लाख, CCTV में दिखे दो बदमाश

21-Apr-2022 02:32 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : खबर रोहतार से आ रही है, जहां चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर के पास की है। यहां बुधवार की देर रात शातिर चोरों ने SBI के एटीएम को निशाना बनाते हुए गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काट डाला और करीब 24 लाख 59 हजार रुपए चुरा कर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान चोरो की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


एटीएम मशीन को कोटने के दौरान चोरों ने एटीएम के अंदर लगे सेंसर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसबीआई के चैनल मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएम में 24 लाख 59 हजार रुपए थे। बैंककर्मियों ने बताया कि बुधवार को ही एटीएम में रुपया डाला गया था। गुरुवार की सुबह रुपए निकालने के लिए ग्राहक एटीएम में पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ।


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया। डेहरी के प्रभारी SDPO सरोज कुमार गुप्ता भी दल-बल के साथ घटनास्थसल पर पहुंचे और छानबीन की। एसडीपीओ ने बताया कि एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को जब्त किया गया है। आस-पास के थानों को घटना की जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।