Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
11-Sep-2023 05:42 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 15 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल के संचालक द्वारा छात्र को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली है। घटना राजगीर के टेरा कटारी मोड़ पर स्थित ज्ञान सिद्ध पब्लिक स्कूल के हॉस्टल की है।
मृतक छात्र की पहचान गया जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के रहने बाले उमेश यादव के 15 वर्षीय बेटे शिवशंकर कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब परिवार के सदस्य स्कूल पहुंचे तो सभी कर्मी वहां से फरार हो गए थे। परिजनों ने बताया कि शिवशंकर और उसका भाई उमाशंकर पिछले 5 साल से ज्ञान सिद्ध पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
हॉस्टल के ही एक छात्र के दो हजार रुपये पिछले दिनों चोरी हो गए थे। जिसके बाद हॉस्टल संचालक द्वारा चोरी का आरोप लगाकर शिवशंकर को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके कारण स्कूल में छुट्टी होने से पहले ही वह स्कूल से हॉस्टल चला गया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।