मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
01-Sep-2024 08:01 PM
By First Bihar
ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां एक 9वीं के छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्र छुट्टी पर अपने घर आया था। घर से महज सौ गज की दूरी पर झाड़ियों से उसका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण का है।
मृतक छात्र की पहचान रघुनाथपुर वार्ड संख्या 10 के रहने वाले टुनटुन मेहता के 14 वर्षीय बेटे आशीष आनंद के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करता था और रक्षाबंधन के मौके पर अपने गांव आया था। रविवार को आशीष अचानक घर से लापता हो गया था।
काफी देर तक जब परिवार के लोगों ने उसे नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरा घर के पास स्थित झाड़ी में उसका शव बरामद हुआ। मृतक छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और कहा है कि आशीष की हत्या कर बदमाशों ने शव के घर के पास फेंक दिया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। नाबालिग बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।