ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार : चौकीदार की संदिग्ध स्थिति में मौत, घर से एक किलोमीटर की...

बिहार : चौकीदार की संदिग्ध स्थिति में मौत, घर से एक किलोमीटर की दुरी पर मिला शव

10-Dec-2021 02:18 PM

BANKA : बांका थाना में 11 साल से कार्यरत चौकीदार मैनेजर मांझी का शव घर से एक किलोमीटर की दुरी पर बांका थाना क्षेत्र के हेठ सोनारी गांव में मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक हेठ सोनारी गांव में महुआ शराब का बड़ा कारोबार होता आ रहा है. चौकीदार के बेटा सह वार्ड सदस्य मुकेश कुमार ने शराब कारोबारी पर हत्या करने का आरोप लगाया है.


उसने बताया कि गांव में महुआ शराब के साथ कारोबार करने वाले लोगों को चौकीदार ने कई बार शराब का कारोबार नहीं करने को लेकर चेतावनी दी थी. जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर हर बिंदु को खंगालने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि चौकीदार घर से थाना जाने के लिए निकला था. लेकिन इसके बाद उसके मौत होने की खबर मिली.  इधर मौत के बाद चौकीदार का शव पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है. 


थाना प्रभारी शम्भू यादव ने बताया कि हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद  ही मौत का सही कारण का पता लगाया जा सकता है.