गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
04-Aug-2022 11:10 AM
DESK : बिहार के बगहा निवासी 3 मजदूरों की अरुणाचल प्रदेश की मौत हो गई. वहीं, हादसे में 6 अन्य मजदूर घायल हो गए. सभी मजदूर रात में सो रहे थे, उसी दौरान चट्टान गिरने से यह हादसा हुआ. घटना में घायल मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक, घटना अरुणाचल प्रदेश के करदाबी जिला के पालन की है. बिहार के बगाह निवासी कई मजदूर काम की तलास में पलायान कर अरुणाचल प्रदेश गये थे. सभी मजदूर सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे. बुधवार की देर रात सभी मजदूर हो रहे थे. तभी चट्टान गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई. इसमें बिहार के 3 मजदूर शामिल हैं. वहीं, 6 मजदूर घायल हो गये.
घटना में मृतकों की पहचान रामनगर के खटौरी गांव के बिन्द मुसहर, विजय मुसहर और चौतरवा थाना के सिकटौल के राजेश मुसहर के रूप में हुई है. वहीं, घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है