Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
08-Sep-2023 09:42 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई के रास्ते पशुओं की तस्करी करने वाले तस्कर अब प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने लगे हैं। जमुई से भागलपुर के रास्ते कोलकाता के बूचड़खाने में पशुओं की आपूर्ति करने वाला जमुई अब विदेश तक प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति करने लगा है। नगर थाना क्षेत्र का अडसार गांव में प्रतिबंध मांस की आपूर्ति करने वाला नया बाजार बन गया है। जहां से कोलकाता के रास्ते विदेश तक प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति होने लगी है। जिसका खुलासा जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस ने किया है।
लक्ष्मीपुर पुलिस ने जमुई-मुंगेर राष्ट्रीय राजमार्ग 333 स्थित कोहवरबा मोड के पास से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे ट्रक को पकडा है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ड्राइवर पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मिराजुल इस्लाम और खलासी मो.अब्बासुद्दीन मंडल तथा एक अन्य व्यक्ति की पहचान सुपौल निवासी सरफराज के रुप मे की गई है।
बताया जा रहा है कि लगभग 4 टन प्रतिबंधित मांस को ट्रक के भीतर बर्फ के परत के बीच प्लास्टिक के में पैक कर के रखा गया था, जो जमुई के अडसार गांव से कोलकाता भेजा जा रहा था। कोलकाता से मांस को विदेश भेजा जाता है। भागलपुर के रास्ते कोलकाता के बाजार मे आपूर्ति के लिए प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा था। अडसार गांव के मुर्गी पालन का धंधा करने वाले दो युवक सोनू और मोनू की संलिप्तता उजागर हुई है।
सोनू और मोनू पिछले एक महीने से प्रतिबंधित मांस का कारोबार करता आ रहा है। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर यह कारोबार चल रहा था और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चार टन प्रतिबंधित मांस की कीमत डेढ से पौने दो लाख रुपए है जबकि विदेशों मे इसकी कीमत 1000 रुपए प्रति किलो से भी अधिक हो जाती है। जमुई एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। पुलिस टीम अडसार गांव में भी छापेमारी कर रही है।