ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : चार दिनों से लापता सात वर्षीय मासूम की हत्या, नदी से मिला गुनगुन का शव

27-Sep-2022 12:05 PM

GAYA : बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के दावे को खोखला साबित कर रहे हैं। कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब हत्या, लूट और दुष्कर्म की वारदात न हो। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सात वर्षीय मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दी। बच्ची पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता थी और मंगलवार को बरवाडीह गांव के मोरहर नदी के पास उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक मामूम की पहचान रोशनगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी सच्चिदानंद प्रसाद की 7 साल की बेटी चांदनी उर्फ गुनगुन के रूप में हुआ है। बताया जा रहा है कि गुनगुन पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस बच्ची को तलाश कर रही थी लेकिन उसकी कही पता नहीं चल रहा था। आज जब ग्रामीण टहलने के लिए सुबह मोरहर नदी की तरफ गए तो बच्ची का क्षत विक्षत शव देखा।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्मटम के लिए भेजने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जबतक वरीय अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचते शव को नहीं उठाने देंगे। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। किस कारण से गुनगुन की हत्या की गई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।