बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस
17-Oct-2022 04:09 PM
ARRAH: खबर भोजपुर से सामने आई है, जहां घर से लापता पांचवी के छात्र का शव सोमवार को टुकड़ों में बरामद हुआ है। छात्र पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता था। लापता छात्र का शव उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी स्थित महतवनिया हाल्ट के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है। सुबह सवेरे शव मिलने की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतक छात्र की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी स्थित वार्ड नंबर 8 के निवासी अशोक कुमार सिंह के 12 वर्षीय बेटे दया कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दया कुमार पांचवीं का छात्र था और आरा के धरहरा स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। दया के पिता अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि शुक्रवार को वे अपने भाई की बेटी निधि को परीक्षा दिलवाने के लिए बामपाली गांव स्थित मध्य विद्यालय गए थे, वहां कुछ लड़कों ने दया की पिटाई कर दी थी।
परीक्षा देने के बाद दया की बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी दया का कहीं पता नहीं चला। थक हारकर परिजनों ने दया के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सोमवार की सुबह महतवनिया हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से कई टुकड़ों में दया का शव बरामद हुआ। दया का एक हाथ, एक पैर और गर्दन कटा हुआ था। परिजन ने शव के कपड़ों को देखकर उसकी पहचान की।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आरा एएसपी हिमांशु, मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार सिंह के साथ तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ ने दया के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।