ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

बिहार : चलती ट्रेन में ट्रांसपोर्टर से लूट, अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर युवक को ट्रेन से नीचे फेंका

23-Dec-2021 02:12 PM

BHOJPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद है. यहां आए दिन हत्या, लूट और अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच बड़ी खबर बिहार के आरा से आ रही है जहां अपराधियों ने एक युवक से लूट के बाद उसको चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया है. मिली जानकरी के मुताबिक दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के बरुना रेलवे स्टेशन पर बीती रात मगध एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक रेल यात्री से लूटपाट करने के बाद उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया है. 


इसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. यात्री के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान की गई तथा उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है. वहीं सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल में पहुंच गए हैं और घायल को बेहतर इलाज के लिए दूसरे जगह लेकर जा रहे हैं.


आरा के रामनगर निवासी घायल अविनाश कुमार दूबे  के चाचा रविंद्र दूबे ने घटना के संबंध में बताया कि अविनाश पेशे से ट्रांसपोर्टर है और वह मगध एक्सप्रेस में सवार होकर आरा से बक्सर नगर के चीनी मिल मोहल्ले में अपनी बहन के घर जा रहा था. परिवार के लोगों क्वे मुताबिक अविनाश कुमार के पास 50 हजार रुपये भी थे जिसको उसने अपने पैंट के पिछली जेब में रखा हुआ था. इसी बीच बरुना रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात लोगों ने पहले तो उससे पैसे छीनने के लिए हाथापाई की. फिर पैसा छीनने के बाद उसे चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फरार हो गए.