ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार : चार जोरदार टक्कर के बाद नहर में गिरी कार, शीशा तोड़कर सभी लोगों को निकाला बाहर; 4 लोग घायल

23-Jul-2023 10:07 AM

By First Bihar

SARAN : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना से जुडी कोई बड़ी खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक बार फिर बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है। हालांकि, इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। फिलहाल सभी चारों घायलों का इलाज चल रहा है। 


दरअसल, यह घटना छपरा के तरैया- मसरख एसएच 73 पर रामबाग नहर पुल पर हुई है। जहां दो अनियंत्रित कार की टक्कर हो गयी। एक कार सवार समेत चार शख्स नहर के पानी में जा गिरे। नहर के पानी में तैरते कार के शीशे को तोड़कर चारों शख्स को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। नहर के पानी में तैरते कार में सवार घायल युवक की पहचान भोरहा निवासी विपिन कुमार, मनोज कुमार, चैनपुर निवासी मनु कुमार सिंह, अकील के रूप में हुई है। फिलहाल इनलोगों का इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है। 


वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के अनुसार मनु कुमार सिंह अपने कार में सवार होकर मुख्य सड़क तरैया से आ रहे थे। उसी दौरान रामबाग नहर पुल पर नहर के रास्ते गोपालगंज से एक कार पर सवार चार व्यक्ति आ रहे थे। तभी तरैया - मसरख एसएच 73 रामबाग पुल पर मुख्य सड़क और नहर के रास्ते के क्रॉसिंग पर दोनों कार की टक्कर हो गयी। 


इधर, इस मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुख्य सड़क से आ रही कार के चालक के सामने एकाएक नहर के रास्ते कार निकलते देखकर बचाने के चक्कर में कार ने सीधी छलांग नहर में लगा दिया। नहर पानी से लबालब भरा हुआ है। नहर में कार चारों खाने चित हो गयी। ग्रामीणों ने कार की शीशा तोड़कर चारों व्यक्ति को बाहर निकाले। इस घटना की सूचना पाकर तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार व एएसआई अगस्त कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे।