RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
23-Apr-2022 03:52 PM
MADHEPURA : खबर मधेपुरा की है, जहां कार और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मुरलीगंज और कुमारखंड थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके लक्ष्मीपुर चंडी स्थान गांव के पास की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में आजाद टोला निवासी अभिषेक कुमार उर्फ सोनू, नगर परिषद वार्ड नंबर 9 का रहने वाला केशव कुमार और नगर परिषद वार्ड नंबर 14 का निवासी दिलखुश कुमार शामिल है। वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।इधर, हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि सभी युवक कार पर सवार होकर बारात जाने के लिए मधेपुरा के खौपेती से सुपौल के जदिया के लिए निकले थे। जैसे ही कार लक्ष्मीपुर चंडी स्थान गांव के पास तीखे मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 3 युवक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।


