ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : बुलेट सवार CRPF के जवान को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; छुट्टी में आया था घर

22-Aug-2023 08:41 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसा के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकलकर सामने आया है जहां सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, गया जिले के गुरारू थाना अंतर्गत मथुरापुर के समीप एक ट्रक ने बुलेट सवार सीआरपीएफ जवान को ठोकर मार दी। इस घटना में जवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों कोहराम मचा हुआ है।


वहीं, मृतक सीआरपीएफ जवान श्याम नंदन कुमार यादव कोच थाना के तरारी टोला गोपालपुर के रहने वाले थे। श्याम नंदन बुलेट बाइक से कासमा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। यह घटना स्टेट हाईवे 69 पर मथुरापुर गांव के समीप हुई।


बताया जा रहा है कि, ट्रक की टक्कर के बाद बुलेट सवार सीआरपीएफ जवान को गंभीर हालत में मथुरापुर से मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है।


इधर, इस घटना गुरारू थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि, सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान श्यामनंदन यादव की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीआरपीएफ जवान अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे। इसी क्रम में एक ट्रक ने ठोकर मार दी. घटना में उनकी मौत हुई है। घटना करने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं, चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।