ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी

बिहार : बूढ़ी गंडक नदी पर बने ब्रिज का हिस्सा धंसने से मची अफरातफरी, उद्घाटन से पहले हुआ हादसा

बिहार : बूढ़ी गंडक नदी पर बने ब्रिज का हिस्सा धंसने से मची अफरातफरी, उद्घाटन से पहले हुआ हादसा

20-Jul-2023 10:16 AM

By First Bihar

KHAGARIA : बिहार में पुल का धंसना या बीच के टूट जाना अब एक आम घटना बनती हुई नजर आ रही है। राज्य में एक बार फिर उद्धाटन के पहले एक पुल के धंसने की खबरें निकल कर सामने आई है। यह ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रही है। जहां बूढ़ी गंडक नदी पर बना नवनिर्मित पुल का कुछ हिस्सा गुरुवार सुबह धंस गया।


दरअसल, एनएच 31 के खगड़िया स्थित बूढ़ी गंडक नदी पर बना नवनिर्मित पुल के कुछ हिस्सा धंसने से अफरातफरी मच गई। यह पुल एनएचआई (NHAI) की ओर से पुल निर्माण कंपनी की ओर से बनाया गया है। इस पुल का विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है लेकिन आवागमन जारी है। वहीं, इसके बगल में अवस्थित पुराने पुल होकर आवागमन बंद है। सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ वहां पहुंचे हैं। पुलिस की मौजूदगी में पुल के एक ओर से आवागमन हो रहा है। यह पुल खगड़िया को बेगूसराय और सूबे की राजधानी पटना से जोड़ता है।


वहीं, इस घटना को लेकर बिहार में पुल धवस्त होने और धंसने का सिलसिला जारी है। इससे पहले किशनगंज में मेंची नदी पर बन रहे पुल के बीच का पिलर धंस गया था। जिससे अवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। यह पुल भी अभी बन ही रहा था। इस बीच इसका एक हिस्सा अचानक से धंस गया। जिसके बाद अब इसको लेकर अफरा - तफरी मची हुई है। 


आपको बताते चलें कि, भागलपुर में बन रहा अगुवानी पुल ढह गया। इस पुल को 1,717 करोड़ रुपये की लागत से बनाया ही जा रहा था कि पुल भरभराकर गिर गया। जिसका वीडियो भी सामने आया था। 2002 में भी यह पुल ढह गया था। जिसके बाद ड्रीम प्रोजेक्ट के कारण नीतीश कुमार की बहुत किरकिरी हुई थी।