दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने का निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन
18-Jul-2022 10:35 AM
MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में 3 बच्चे डूब गए. इसमें दो बच्चों का शव बरामद किया गया है. वहीं, एक बच्चे की तलाश की जा रही है. मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी के बहादुरपुर बूढ़ी गंडक नदी में 3 बच्चे नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे. जबतक लोग पहुंचते तबतक तीनों डूब गए. घटना के बाद पहुंची SDRF की टीम ने दो बच्चों के शव को नदी से बाहर निकला.
जानकारी के अनुसार मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी के बहादुरपुर बूढ़ी गंडक नदी में 3 बच्चे नहाने के लिए गए थे. नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी की ओर चले गए. इसके बाद तीनों उसमे डूबने लगे. जबतक, लोग पहुंचते तबतक तीनो पानी के अंदर चले गए. जिसके बाद लोगो ने शोर मचाना शुरू किया. इस दौरान मौके पर जुटे लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. बच्चों को निकालने का कार्य शुरू किया गया.
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दो बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला गया. वहीं SDRF की टीम एक बच्चे की तलाश में जुटी हुई है. मृतकों की पहचान राहुल कुमार व शिवम कुमार के रुप में हुई है. वहीं लापता बच्चा कांटी के किशुनपुर निवासी बादल कुमार बताया जा रहा है. वही, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है. छानबीन के बाद दोनों बच्चो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है.