गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
03-Sep-2023 08:49 AM
By First Bihar
LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक रोचक मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां तीन महीने पहले अपने-अपने घर से एक साथ भागी बुआ-भतीजी ने समलैंगिक शादी कर ली। पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद दोनों लौटकर आई तो स्थानीय थाना पुलिस के सामने बयान दिया कि वो दोनों एक साथ घर से निकली थीं और दोनों ने एक-दूसरे से दिल्ली में विवाह कर लिया है। पुलिस ने इस बयान को 161 के तहत दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सूर्यगढ़ा तीन माह पूर्व अपने-अपने घर से एक साथ फरार हुई बुआ भतीजी ने समलैंगिक विवाह कर कर लिया है। दोनों भागकर दिल्ली चली गई थीं। पुलिस दबिश के बाद जब दोनों लौटकर आई तो स्थानीय थाना पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वे दोनों एक साथ घर से निकली थीं और दोनों ने आपस में दिल्ली में विवाह कर लिया है। आगे भी दोनों साथ ही रहना चाहती हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस बयान को 161 के तहत दर्ज कर लिया है। इसके बाद 164 का बयान दर्ज कराने न्यायालय भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि, बुआ सूयर्गढ़ा थाना क्षेत्र के धनारी की रहने वाली है, जबकि उसकी भतीजी यानी मौसेरे भाई की बेटी कबैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति की रहने वाली है। दोनों गत 18 जून को धनारी गांव से ही फरार हो गई थी। इसके बाद दोनों दिल्ली चली गई। वहां दोनों ने समलैंगिक विवाह कर लिया, उस वक्त स्थानीय थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद सूर्यगढ़ा पुलिस लगातार खोजबीन में लगी थी।
आपको बताते चलें कि, पुलिस की दबिश के कारण दोनों शुक्रवार को वापस लौटीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने 161 के बयान में एक दूसरे से शादी कर लेने की बात कही। अपर थाना अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने इस बारे में यह जानकारी दी है।