केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
08-Mar-2020 08:35 PM
PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अध्यक्ष आनंद किशोर दावा किया है कि समय पर ही इंटर का रिजल्ट आएगा. शिक्षकों के हड़ताल के बीच किशोर का यह बड़ा दावा या है.
पिछले साल की तरह रिकॉर्ड बना रहेगा
किशोर ने कहा कि समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 का परीक्षाफल समय पर ही जारी किया जाएगा. वर्ष 2019 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का परीक्षाफल मार्च-अप्रैल माह में जारी किया गया था. इसी की तरह समिति द्वारा इस साल भी इंटरमीडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का परीक्षाफल मार्च-अप्रैल माह में ही जारी करने का लक्ष्य रखा गया हैं.
75 प्रतिशत कॉपी हो गई जांच
आनंद किशोर ने कहा कि समिति अपने स्तर पर विभिन्न प्रकार की तैयारियां की हैं. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा की लगभग 75 प्रतिशत से भी अधिक कॉपी का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है. इस साल भी समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का परीक्षाफल मार्च-अप्रैल माह में ही जारी करने का लक्ष्य रखते हुए देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का भी लक्ष्य रखा है.