ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार बोर्ड की नई पहल, अब SMS से मिलेगी मैट्रिक-इंटर के छात्रों को...

बिहार बोर्ड की नई पहल, अब SMS से मिलेगी मैट्रिक-इंटर के छात्रों को सभी जानकारी

07-Jun-2023 07:33 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार बोर्ड के माध्यम से इंटर और मैट्रिक की परीक्षा देने वाले स्टूडेंटों के लिए यह काम की खबर है। अब उन्हें बोर्ड से संबंधित तमाम तरह की सूचना एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। बीएसईबी की तरफ से लगभग 30 लाख स्टूडेंट्स को एसएमएस किया जाएगा।


दरसअल, मैट्रिक व इंटरमीडिएट 2024 के परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधित तमाम सूचनाएं अब बिहार बोर्ड द्वारा एसएमएस से उपलब्ध कराई जाएंगी। लगभग 30 लाख छात्र-छात्राओं को एसएमएस भेजा जाएगा। इसकी शुरुआत बोर्ड ने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने के बाद की है। बोर्ड ने इंटर 2024 की परीक्षा देने वाले  स्टूडेंटों के लिए 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को एसएमएस भेज कर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलती सुधार करने की जानकारी दी है।


 इससे पहले यह जानकरी सिर्फ संबंधित जिला शिक्षा कार्यालय और स्कूल प्रशासन को दी जाती थी। बोर्ड के निर्देशानुसार डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड, प्रवेश पत्र आदि डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध करवाना होता है, जिसे छात्र देख कर गलती में सुधार कर लें। लेकिन स्कूल द्वारा छात्रों को इसकी सूचना तक नहीं दी जाती है। ऐसे में अब बोर्ड ने खुद से ही स्टूडेंट्स को एसएमएस भेज यह जानकारी दी है। 


आपको बताते चलें कि, कई बार स्कूल और छात्रों द्वारा अपना व माता पिता के नाम में आदि कुछ गलती छोड़ दिया जाता है। पिछले कई सालों में रजिस्ट्रेशन कार्ड में ऐसे सैकड़ों केस पकड़ में आए हैं। बोर्ड की मानें तो अब ऐसी हरकत करने वाले छात्र और स्कूल दोनों पर कार्रवाई होगी। स्कूलों को हर एक आवेदन फॉर्म की समीक्षा करनी होगी। "रजिस्ट्रेशन कार्ड या फॉर्म भरने के दौरान छात्र सही नाम लिखे इसके लिए स्कूलों को निर्देश भेजे गये हैं। परीक्षा संबंधित सारी जानकारी एसएमएस से मिलेगी तो इसका फायदा छात्रों को होगा।