डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
27-Dec-2019 08:08 AM
PATNA: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक-इंटर की परीक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की है. फरवरी में होने वाली मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा में कॉपी पर परीक्षार्थियों का फोटो रहेगा. इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 30 लाख परीक्षार्थियों की दो करोड़ को अधिक कॉपियों पर उनके फोटो प्रिंट रहेंगे.
फर्जी परीक्षार्थियों पर नकेल कसने के लिए बिहार बोर्ड की तरफ से ये व्यवस्था लागू की गई है. परीक्षार्थियों की कॉपी और OMR शीट पर फोटो के साथ पूरी डिटेल होगी. बिहार बोर्ड की परीक्षा में हर साल दूसरे परीक्षार्थी के बदले कोई दूसरा परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़े जाते हैं. नई व्यवस्था से इस पर रोक लग जाएगी. नई व्यवस्था लागू होने से किसी और के बदले कोई और परीक्षा नहीं दे सकेगा.
बिहार बोर्ड की ओर से इस साल से प्री-प्रिंटेड कॉपी, ओएमआर शीट दी जा रही है, जिसमें परीक्षार्थी का रोल नंबर, रोल कोड, नाम समेत सारी डिटेल पहले से ही अंकित रहेंगी. अगले साल होने वाली मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में कई तकनीकी चीजों को भी लागू करने की योजना है. इसके अलावा पहले की तरह दो स्तर पर चेकिंग, हर 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक की नियुक्ति, एग्जाम सेंटर पर सीसीटीवी के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था समेत कई नियम लागू रहेंगे.