हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Jan-2022 03:24 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. ताजा मामला ताजपुर थाना के मोतीपुर सब्जी मंडी के पास की है. जहां बाइक सबार दो अपराधियों ने एक चलती बस का काफी देर तक पीछा किया फिर बस धीमा होते ही बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बस के चालक को दो गोली लगी जबकि फायरिंग से बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गया.
इस घटना में बस ड्राइवर घायल हो गया. जिसके बाद उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों द्वारा इस घटना को लूटपाट की नीयत से अथवा किसी अदावत से अंजाम दिया गया है. इसका खुलासा फिलहाल नही हो पाया है. वही इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ताजपुर के कोल्ड स्टोर चौक पर एनएच 28 को जाम कर दिया है. वही मौके पर स्थानीय प्रशासन पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है.