ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: पलक झपकते ही लाखों रुपए ले भागे शातिर चोर, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

04-Mar-2024 06:56 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD: जहानाबाद में शातिर चोरों का आतंक जारी है। यहां चोरों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक की डिग्गी से पलक झपकते ही 3.20 लाख रुपए ले भागे। पीड़ित शख्स बैंक से पैसे निकाल कर चश्मा ठीक कराने गया था तभी चोरों ने रुपयों पर हाथ साथ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अरवल मोड़ के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, घोसी थाना क्षेत्र के ओएना गांव निवासी ब्रजेश कुमार बैंक से तीन लाख बीस हजार रुपए बैंक से निकालकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे सड़क पर बाइक खड़ी कर चश्मा ठीक कराने के लिए चश्मे की दुकान में गए थे। इसी दौरान दो शातिर लड़के वहां पहुंचे और बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।


चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी टाउन थाने को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप है।