ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बिहार: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, हादसे में दोनों की...

बिहार: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, हादसे में दोनों की हुई मौत

22-Jun-2022 03:24 PM

JAMUI: जमुई जिले में दो युवक की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है. लक्ष्मीपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया. घायल युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


इस घटना में मृत होने वाले युवकों की पहचान लक्ष्मीपुर थाना के बंगरडीह के रहने वाले सत्यम कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बंगरडीह से लक्ष्मीपुर बाइक पर सवार होकर गये थे. वही से आने के क्रम में लक्ष्मीपुर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. ट्रक से कुचलने की वजह से दोनों युवक की दर्दनाक मौत हो गई. 


घटना की सूचना मिलने के बाद लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचीं. इसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं, युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के इलाके में भी मातम पसरा हुआ है.