ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
23-Feb-2022 07:04 PM
GOPALGANJ : गोपालगंज में हॉस्टल जाने के डर से एक तीसरी क्लास का बच्चा बिजली के 40 फीट ऊंटे टावर पर चढ़ गया और परिजनों को ऊपर से कूदने की धमकी देने लगा। बच्चे की इस शरारत को देख उसके परिजन और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी। काफी समय तक बच्चा बिजली के टावर पर बैठा रहा और हॉस्टल नहीं जाने की जिद्द पर अड़ा रहा।
बाद में काफी समझाने बुझाने के बाद बच्चा टावर से नीचे उतरा जिसके बाद परिजनों की जान में जान आई। इसी दौरान गांव के लोगों ने बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मांझा थाना क्षेत्र के छवहीं गांव की है।
शरारती बच्चा टावर पर चढ़ने के बाद शोर मचाने लगा जिसे सुनकर उसके माता-पिता और गांव के लोग टावर की तरफ दौड़े। इस दौरान बच्चा कह रहा था कि उसे पढ़ने के लिए हॉस्टल नहीं जाना है, अगर किसी ने हॉस्टल भेजा तो वह ऊपर से कूद जाएगा। लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा तो वह कूदने की धमकी देने लगा।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद बच्चे के माता-पिता भागे भागे टावर के पास पहुंचे। काफी मान मनौव्वल के बाद बच्चा टावर से नीचे उतर गया। 8 सालका बच्चा छवहीं गांव निवासी मो. अली का बेटा सोहेल अली है। अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से बच्चे की मां ने उसका पटना के दानापुर स्थित एक आवासीय विद्यालय में नामांकन कराया है। माता-पिता उसे हॉस्टल में भेजने की तैयारी कर रहे थे, जिससे बच्चा नाराज होकर टावर पर चढ़ गया था।