ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
13-Dec-2024 07:52 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने डीजीपी पद से आलोक राज की छुट्टी कर दी है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
विनय कुमार बने डीजीपी
राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है. विनय कुमार अब तक पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे. सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि विनय कुमार अगले दो साल तक बिहार के डीजीपी पद पर बने रहेंगे.
राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेजा है। वे निगम के डीजी के साथ-साथ सीएमडी बनाये गये हैं। बता दें कि आलोक राज को इसी साल 30 अगस्त को बिहार का डीजीपी बनाया गया था। तत्कालीन डीजीपी रजबिंदर सिंह भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण ये पद खाली हुआ था। उस समय भी विनय कुमार का नाम डीजीपी पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा था लेकिन सरकार ने आलोक राज को कमान सौंपी थी। अब साढे तीन महीने में ही उनकी छुट्टी कर दी गयी है।
सरकार ने डीजी स्तर के एक और पदाधिकारी की पोस्टिंग की है। जितेंद्र सिंह गंगवार को निगरानी का डीजी बनाया गया है। उन्हें नागरिक सुरक्षा के डीजी का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंपा गया है। जिंतेन्द्र सिंह गंगवार पुलिस मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर हुआ करते थे। उनके प्रमोशन के बाद कुंदन कृष्णनन को उस पद पर तैनात किया गया था। गंगवार वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे। आज इनकी पोस्टिंग कर दी गयी।