Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
05-Jul-2024 10:39 AM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक बीड़ी फैक्ट्री में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। अगलगी की इस घटना में 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह स्थित एस के बीड़ी फैक्ट्री की है।
दरअसल, छोटी सी चिंगारी ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और पूरी फैक्ट्री धधक उठी। धुएं का गुबार और आग की लपटें देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों के द्वारा आगलगी की सूचना दमकल विभाग को दिया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी चार गाड़ियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
फैक्ट्री के स्टाफ ने बताया भठ्ठी से निकली चिंगारी निकली और फैक्ट्री में रखा तैयार माल उसकी चपेट में आ गया और लाखों की संपत्ति जल गई। गनीमत की बात रही की हादसे में कोई मजदूर हताहत नहीं हुआ है। सभी मजदूर खाना खाने चले गए थे और हादसे के वक्त दो तीन लोग ही थे, वह भी फैक्ट्री से बाहर थे। वहीं फायर ब्रिगेड कर्मियों का कहना है कि अगर फैक्ट्री में अग्निशामक यंत्र होता तो नुकसान से बचा जा सकता था। फैक्ट्री मालिक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई उपाय नहीं किया गया है।