सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Apr-2022 05:37 PM
PATNA: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में कुल 11 विधेयक पेश और पारित किए गये थे। जिसे राज्यपाल फागू चौहान की मंजूरी के लिए भेजा गया। एक विधेयक को छोड़ सभी विधेयक को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। कुल 10 विधेयकों को मंजूरी मिली है। जबकि गन्ना से जुड़े एक विधेयक को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजा गया है।
बिहार पुलिस संशोधन विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी मिल गयी है। ऐसे में अब पुलिसकर्मियों के तबादले के लिए नया कानून बनेगा। जिसके बाद जिले में पुलिस अधिकारियों का अधिकतम कार्यकाल भी तय हो जाएगा।
वही बिहार कृषि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक से कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर विशेषज्ञों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। विकास संशोधन विधेयक के कानून बनने का रास्ता भी साफ हो गया है।
शहरों के विकास के लिए जमीन के अधिग्रहण के लिए 80% भू-स्वामियों की सहमति की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी। वही बिहार राज्य विवि सेवा आयोग संशोधन विधेयक के अधिनियम बनने से आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल अब 75 साल तक होगा।